Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 25 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 25th 2021 12:05 AM -- Updated: February 24th 2021 10:41 PM
आज का राशिफल 25 फरवरी 2021

आज का राशिफल 25 फरवरी 2021

Forecast for 25th Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- आर्थिक रुप से दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के लिए नेतृत्व करना होगा। नियमित व्यायाम से फिट और ऊर्जावान रहेंगे। किसी के मूड के कारण पारिवारिक छुट्टी पर जाना खराब हो सकता है। किसी घर को खरीदने की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले दूसरों से सहमति ले लें। साथी द्वारा किए गए वादे के पूरा होने से खुशी मिलेगी। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – टरक्वॉइश वृषभ- आय के नए स्त्रोत खुलने से धन लाभ होगा। देर रात तक पार्टी करने का सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। दोस्त या रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी महंगी चीज़ की खरीददारी संभव है। एकाग्रता से पढ़ाई करना फायदेमंद साबित होगा। अपने साथी के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – केसरिया मिथुन- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स का इंतज़ार कर रहे लोगों की चिंता दूर होगी। परिवार आपका पूरा समर्थन करेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामले आपके अनुकूल साबित होंगे। छात्र किसी ट्रिप पर जाकर आनंद उठाएंगे। कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – बेज़ कर्क- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की ज़रुरत है। नौकरी में किए गए बदलाव से सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। किसी करीबी से स्पेशल ट्रीटमेंट मिल सकता है। परिवार के किसी समारोह में रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी बिजेनस ट्रिप पर जाने से अच्छी डील मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का लाल सिंह- नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को अतिरिक्त धन लाभ होगा। अच्छी शिक्षा पाने की चाहत उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – पीला कन्या- खुद पर नियंत्रण रखने से सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा। धन संबंधित चिंताएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर अच्छे मौके मिलने की संभावना है। परिवार अधूरे कामों को पूरा करने में आपका पूरा समर्थन करेगा। किसी यात्रा पर जाकर तरोताज़ा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी किसी डील को साइन करने से पहले अच्छे से जांच लें। जीवनसाथी आपके साथ दिन बिताना चाहेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – पीच तुला- धन संबंधित मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को खुश रखने में सफल होंगे। खुद को बीमारियों से दूर रखकर अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने करीबियों से मिलने विदेश जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे बातचीत बंद कर सकता है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – गाढ़ा हरा वृश्चिक- धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति में ऑफिशियल कांटेक्ट काम नहीं आएंगे। नियमित व्यायाम कर अच्छा महसूस करेंगे। एक अच्छी सलाह परिवार के किसी सदस्य के लिए फायदेमंद रहेगी। विदेश यात्रा पर जाकर लाभ होगा। प्रॉप्रर्टी बेचते समय मार्केट के अनुसार ही पैसे बताएं। अपने साथी के साथ मतभेदों को स्वयं दूर करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – क्रीम धनु- आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। नियमित व्यायाम और खानपान पर नियंत्रण रखने से सेहत अच्छी रहेगी। आपके सहयोग से परिवार का कोई युवा पढ़ाई में अच्छा करेगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। किसी अजनबी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – सियान मकर- कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। किसी सीनियर को खुश करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयास आगे चलकर फायदा देंगे। अपने दृढ़ता से घर में बदलाव करने में सफल होंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अच्छी तैयारी के चलते प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – नेवी ब्लू कुंभ- आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर काम का आनंद उठाएंगे। अच्छी सेहत के चलते जिम्मेदारियां लेने के लिए प्रोत्साहित होंगे। ज़रुरत के समय परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। साथी के साथ समय बिताने से वैवाहिक संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – पर्पल मीन- धन संबंधित चिंताएं दूर करने में सफल होंगे। व्यापारी लोग अपने व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं धीरे धीरे समाप्त होंगी। किसी बिन बुलाए मेहमान के आने की संभावना है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। रियल स्टेट डीलर प्रॉप्रर्टी बेचने को लेकर घबराहट महसूस कर सकते हैं। परिवार का कोई किसी के साथ मिलाने में मदद करेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – टेन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...