आज का राशिफल 31 दिसंबर 2021
Forecast for 31.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष अपने आस पास के लोगों के सामने अपनी संवेदनशीलता बेझिझक निकलने दें,अच्छा लगेगा। किसी बड़े सपनों को पूरा करने के लिए छोटे कदमों से शुरु करना ज्यादा बेहतर परिणाम देगा। बहुत कुछ कर लिए जाने के बाद भी पारिवारिक स्तर पर गलतफहमियां और मतभेद रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपनी कठिन मेहनत और लगन से आज स्टार परफार्मर घोषित किए जाएंगे। यदि आप चिड़चिड़ापन या तनाव महसूस करते हैं तो आपको क्रिस्टल स्टोन पहनना चाहिए। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : चॉकलेट वृष अपने फैसले पर पूरा भरोसा रखें इसके अतिरिक्त और कुछ मायने नहीं रखता है। बैंक बैलेंस बढाने की भूख में कोई रिस्की कदम उठाने से आपको बचना चाहिए। वित्तीय मामले में आज कोई भी बड़ा कदम उठाना सही नहीं होगा,समय प्रतिकूल है। परिवार का साथ और भरोसा आपकी बड़ी ताकत है उनकी खुशी का भी ध्यान रखें। अपने सपनों को साकार करने के लिए सिवाय कड़ी मेहनत के और कोई रास्ता नहीं। सेहत अच्छी रहने से खाने पीने का मिजाज भी अच्छा बना रहता है ,इसका आनंद लें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : फिरोजा मिथुन लचिलेपन और समझदारी से बिगड़ा हुआ काम भी ठीक किया जा सकता है,ध्यान रखें। आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं ,पार्टी करने या उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा। परिवार के लोगों को आपकी जरुरत है,अपनी व्यस्तता के बीच उनके लिए समय निकालें। कुछ महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ेंगी ऐसे में व्यस्तता बढेगी। आज आप जाने अनजाने किसी गरमा गरम बहस का हिस्सा बन सकते हैं,समझ से काम लें। शारीरिक और मानसिक रुप से आप सेहतमंद महसूस करने वाले हैं,इसका पूरा आनंद लें। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी कर्क आप एक मजबूत मानसिक शक्ति वाले इंसान हैं, जो ठान लेंगे उसे हासिल कर सकते हैं। किसी विकासशील क्षेत्र में मकान या जमीन खरीदना शानदार निवेश साबित होने वाला है। आज पारिवारिक स्तर पर सबकुछ समान्य रहने वाला है,आप सुकून की सांस ले सकते हैं। आप बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि जब तक आप स्वयं आगे नहीं बढते कुछ काम नहीं करता। खुद को हाइड्रेट रखने का प्रयास करें ,संतुलित और सेहतमंद भोजन आपके लिए जरुरी होगा। यात्रा की थकान दूर करने के लिए कोई हार्ड ड्रिंक लिए जाने की संभावना है,राहत मिलेगी। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : लेवेन्डर सिंह आप चुनौतियों का सामना करना अपना मकसद मानते हैं उन्हें सहज तरीके से निपटा पाते हैं। कमाई का रास्ता खुलेगा,लेकिन प्लान करना ,अमल करना और उसे संभालना आपको ही है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके उपर काम का दबाव बढने वाला है,समय निकालना कठिन होगा। अपना काम समय पर पूरा करें और दूसरों की परिस्थिति को भी समझने का भरसक प्रयास करें। आप शेर की तरह मजबूत, बहादुर और उर्जावान हैं ,सभी मामले में अग्रणी रहना पसंद करते हैं। शुभ अंक : 7 शुभ रंग :बेबी पिंक कन्या आप बेहद व्यवहारिक और जड़ से जुड़े हुए इंसान हैं, कल्पना से दूर रहना पसंद करते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए बड़ी नौकरी या रिश्तेदार के मदद की जरुरत नहीं है,आप सक्षम हैं। किसी का नजरिया या पसंद अलग है इस आधार पर आप उसे जज करें ये सही नहीं होगा। आपको ज्यादा कठोर या अमर्यादित होने से बचना चाहिए,आपकी छवि खराब हो सकती है। सुनिश्चित करें कि कार्यस्थल के लोग ये जान सकें कि आप कितना योगदान देने में सक्षम हैं। चारों तरफ से मिलने वाली प्रशंसा आज आपका सारा तनाव दूर कर मूड खूश कर सकती है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन तुला आपके लिए सीमा के कोई मायने नहीं है ,संतुलन बनाए रखना सबसे अहम होगा। वित्तीय स्तर पर अच्छे मैनेजमेंट के कारण भविष्य के लिए कुछ बचाने में सफल रहेंगे। परिवार के लिए जितना भी कर सकें कम होगा,उनके प्यार की कीमत नहीं चुका सकेंगे। काम अच्छे तरीके से हो इसके लिए जो नहीं आता उसे बेझिझक सीखने का प्रयास करेंगे। ग्रहों की स्थिति के कारण आप कई भावनाओं में उलझे रहेंगे इसे संतुलित करना होगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : लाल वृश्चिक आप बस अपनी इच्छा जता कर देखें सारे सपने पूरे होंगे ग्रहों की दशा मजबूत रहेगी। वित्तीय स्तर पर कुछ बड़ा करने का प्लान है,मकसद पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कुछ खरीदें या कहीं घूमने जाएं कोई समस्या नहीं है लेकिन अपने बजट का ख्याल रखें। किसी के प्रति प्यार और केयर की जिस भावना को आप छुपाते हैं उसे बाहर आने दें। आपका नैसर्गिक गुण जुनून के अभाव में बेकार हो रहा है, समय रहते संभालना होगा। योगाभ्यास करें सेहतमंद और फिट रहने के साथ साथ मानसिक सुकून भी मिलेगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन धनु आप खुद को बेहतर समझते हैं और अपने साथ इमानदार रहने के लिए तैयार हैं। जिस तरह धन कमा रहे हैं ध्यान रखें खर्च करते हुए भी बुद्धिमानी जरुरी होता है। आज मूड परिवार के साथ वक्त गुजारने का रहेगा,सबके साथ का आनंद लेंगे। जो मिला है वो आपका ही कर्मफल है,अपनी गलती को स्वीकार करें और आगे बढें। खुशी और संतुष्टि से जीवन में एक अलग ही स्तर के सुख का एहसास कर सकते हैं। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : चॉकलेट मकर अति उत्साही और जोशिले होने के बदले चीजों को धीरे धीरे लेने का प्रयास करें। आर्थिक स्तर पर उन्नति होने के संकेत हैं, आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। जो मिल रहा है उसी में संतुष्ट होना सीखें ,क्योंकि लालच का तो कोई अंत नहीं है। समस्याओं का साथ मिलकर सामना करना आपके पारिवारिक संबंध मजबूत करेगा। शुक्र और गुरु के प्रभाव से खुद को सक्रिय बनाए रखना आपके लिए आसान होगा। निजी समस्या को लेकर तनाव बढने वाला है इसका असर सेहत पर नजर आएगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : रोज कुंभ किसी और के झंझट में फंसने के बदले आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आर्थिक स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं होने से बांकि सबकुछ समान्य ढंग से चलता रहेगा। आप परिवार में शांति और सद्भाव बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं उसे झटका लग सकता है। अतीत को कुरेदते रहने से कुछ नहीं होगा,अगले लक्ष्य के लिए अच्छी प्लानिंग में लग सकते हैं। ज्यादा बदाम या मेवे खाने से आप अपने उर्जा को बरकरार रख पाएंगे और थकान से बचे रहेंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गहरा लाल मीन जिस समय को आप बर्वाद कर रहे उसमें कुछ रचनात्मक या उत्पादक कर सकते हैं। अब आपको निजी रुप से कुछ करने का और चमकने का अवसर आया है ,आगे बढें। नोकरी करने वालों को जल्द ही प्रमोशन या इंक्रिमेंट मिलने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के सभी सदस्य द्वारा खाने के टेबल पर एकसाथ बैठने का प्रयास रिश्ता सुधारेगा। कंपिटिशन के कारण होने वाली इर्ष्या आपकी पॉजिटिव क्षमता प्रभावित कर सकती है। व्यायाम करते समय तंग कपड़ों से दूर रहें काफी सुकून महसूस करेंगे और सही से कर पाएंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी