Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

जल्द हरियाणा कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव! इस नेता को सौंपी जा सकती है प्रार्टी की कमान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- April 23rd 2022 12:40 PM
जल्द हरियाणा कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव! इस नेता को सौंपी जा सकती है प्रार्टी की कमान

जल्द हरियाणा कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव! इस नेता को सौंपी जा सकती है प्रार्टी की कमान

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस (haryana congress) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का प्रारूप लगभग तय हो गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को हटाकर पूर्व कांग्रेस विधायक उदय भान (udai bhan) को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों से पता चला है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष रहेंगे। वहीं उदय भान को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उदय भान देश की 'आया राम, गया राम' राजनीति के जनक स्वर्गीय चौधरी गया लाल के पुत्र हैं। उदय भान पलवल जिले के होडल व हसनपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। Haryana Congress वहीं उदय भान के पिता स्वर्गीय चौधरी गया लाल भी दो बार विधायक रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में उदय भान हार गए थे। सूत्रों के अनुसार नए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं। चर्चा है कि कुलदीप शर्मा और राव दान सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं। Join Congress Social Media बता दें कि हाल में ही मीडिया में ये खबर सामने आई थी कि वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा अध्यक्ष पद छोड़ना चाहती हैं। कुछ देने पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरें भी निकलकर आई थी। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें किसी से छिपी नहीं हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से हुड्डा और कुमारी शैलजा गुट में लंबे समय से खींचतान चल रही है। Haryana Pradesh Congress President Kumari Selja on Budget 2020


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK