Wed, Jun 24, 2026
Whatsapp

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकाराया देश छोड़ने का ऑफर, अमेरिका से कहा: 'मैं झुकेगा नहीं'...मुझे लड़ने के लिए हथियार दो

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 26th 2022 11:23 AM -- Updated: February 26th 2022 11:38 AM
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकाराया देश छोड़ने का ऑफर, अमेरिका से कहा: 'मैं झुकेगा नहीं'...मुझे लड़ने के लिए हथियार दो

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकाराया देश छोड़ने का ऑफर, अमेरिका से कहा: 'मैं झुकेगा नहीं'...मुझे लड़ने के लिए हथियार दो

Russia UkraineWar: यूक्रेन पर रूस का हमला तीसरे दिन भी जारी है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के देश छोड़ने के खबरें भी सामने आ रही थी। अमेरिका ने भी उन्हें यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने यूक्रेन छोड़ने के अमेरिका के ऑफर को ठुकराते हुए साफ शब्दों में कहा कि उन्हें गोला-बारूद चाहिए। साथ ही कहा कि मैं किसी भी हाल में भागूंगा नहीं। मैं अपने देश के साथ अंतिम सांस तक खड़ा रहूंगा। वहीं, व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार देर रात जारी एक नए ज्ञापन के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडन ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को यूक्रेन की सुरक्षा और रक्षा के लिए तत्काल समर्थन में 35 करोड़ डॉलर तक का फंड जारी करने का निर्देश दिया है। दूसरी तरफ, रूस ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (Russia Veto Power UNSC) में अपने खिलाफ आए प्रस्‍ताव को रोकने के लिए वीटो पावर का इस्‍तेमाल किया है। रूस के वीटो पावर के इस्तेमाल से ये प्रस्ताव गिर गया। हालत यह रही कि सुरक्षा परिषद के 15 सदस्‍यों में 11 ने रूस के खिलाफ मतदान किया था। वहीं, भारत, यूएई और चीन ने रूस के खिलाफ आए प्रस्‍ताव पर मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया। Russia UkraineWar Russia use veeto power in UNSC resolution on Ukraine India and China skip voting UNSC की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगुवाई कर रहे टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा है कि यूक्रेन में हाल ही में हुए घटनाक्रम से भारत बेहद परेशान है। हम आग्रह करते हैं कि हिंसा और शत्रुता को तत्काल समाप्त के सभी प्रयास किए जाएं। नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है।


Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK