Sun, Jun 14, 2026
Whatsapp

1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, इस बार होगा बड़ा बदलाव

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 24th 2021 12:24 PM
1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, इस बार होगा बड़ा बदलाव

1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, इस बार होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2021-22 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू हो गया है। इस बार खास बात यह है कि केंद्रीय बजट को पेपरलेस (प्रिटिंग नहीं होगी) रूप में वितरित किया जाएगा। इस तरह का कदम पहली बार उठाया जा रहा है। केंद्रीय बजट 2021-22 को संसद में एक फरवरी, 2021 को पेश किया जाएगा। [caption id="attachment_468891" align="aligncenter" width="700"]Budget Latest Updates 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, इस बार होगा बड़ा बदलाव[/caption] संसद सदस्यों और आम लोगों को आसानी से और तेजी से बजट से संबंधित दस्तावेज मिल सके, इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने “यूनियन बजट मोबाइल ऐप” लॉन्च किया है। मोबाइल ऐप में केंद्रीय बजट से संबंधित सभी 14 दस्तावेज उपलब्ध होंगे। इसके तहत वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर इसे बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान की मांग (डीजी), वित्त विधेयक आदि जैसे दस्तावेज उपलब्ध होंगे जो कि संविधान के अनुसार तय किए गए हैं। [caption id="attachment_468893" align="aligncenter" width="700"]Budget Latest Updates 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, इस बार होगा बड़ा बदलाव[/caption] ऐप में डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन और आउट, बाईडायरेक्शनल स्क्रॉलिंग, कंटेंट और एक्सटर्नल लिंक की तालिका आदि के साथ उपयोगकर्ताओं के अनुकूल इंटरफेस उपलब्ध है। ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। साथ ही यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म में उपलब्ध होगा। ऐप को केंद्रीय बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है। यह भी पढ़ें- आंदोलन में जान गवां चुके किसानों के परिवार को नौकरी दे हरियाणा सरकार: हुड्डा [caption id="attachment_468890" align="aligncenter" width="700"]Budget Latest Updates 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, इस बार होगा बड़ा बदलाव[/caption] बता दें कि बजट दस्तावेज, वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी, 2021 को संसद में बजट भाषण पूरा होने के बाद मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- कोयंबटूर पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर साधे निशाने, कही ये बात


Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK