Sat, Dec 6, 2025
Whatsapp

Earthquake In China: चीन के गांसु और किंघाई प्रांत में भूंकप ने मचाई तबाही, 116 लोगों की मौत, कई घायल

चीन के गांसु और किंघाई प्रांत में भूकंप में तबाही मचाई है। इस भूकंप की रिक्टर पर 6.2 तीव्रता मापी गई है। इस भूकंप में 116 लोगों की मौत हुई है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 19th 2023 11:39 AM
Earthquake In China: चीन के गांसु और किंघाई प्रांत में भूंकप ने मचाई तबाही, 116 लोगों की मौत, कई घायल

Earthquake In China: चीन के गांसु और किंघाई प्रांत में भूंकप ने मचाई तबाही, 116 लोगों की मौत, कई घायल

ब्यूरोः चीन के गांसु और किंघाई प्रांत में भूकंप में तबाही मचाई है। इस भूकंप की रिक्टर पर  6.2 तीव्रता मापी गई है। इस भूकंप में 116 लोगों की मौत हुई है और 400 लोग घायल हुए है. हालांकि मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है. साथ में इस भूकंप में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र यानी सीईएनसी ने इसकी जानकारी दी है। चीन के सरकारी मीडिया ने इस भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी है और इसका केंद्र पड़ोसी प्रांत गांसु और किंघई की सीमा से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर बताया है। इस भूकंप के कारण पानी, बिजली, परिवहन सेवाएं ठप हो गई हैं।


गांसू प्रांत में आए भूकंप के वीडियो और फोटोज वायरल

पीपुल्स डेली चीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर गांसू प्रांत में आए भूकंप के वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस भूकंप में इमारतें एक मलबे के ढे़र में तबदील हो गई है। वहीं, चीनी मीडिया ने बताया कि भूकंप के बाद राहत-बचाव का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है.  

शी जिनपिंग ने बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

इस भूकंप को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चीनी सरकार मंगलवार ने उत्तर पश्चिम चीन में भूकंप प्रभावित गांसु और किंघई प्रांतों में आपदा राहत प्रयासों का समर्थन करने के लिए 200 मिलियन युआन (लगभग 28.18 मिलियन डॉलर) की धनराशि आवंटित की।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK