दिल्ली के तिलक नगर में 87 वर्षीय महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
RAPE IN DELHI WITH 87 YEAR OLD WOMAN: भारत में महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। महिलाएं अब घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के तिलक नगर में एक 87 वर्षीय महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है।
हालांकि अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। उनके मुताबिक बीमार बुजुर्ग महिला बिस्तर पर रहती हैं और उसका एक पैर काम नहीं करता है।
महिला अपनी बेटी के साथ रहती है, बेटी की उम्र 65 साल है। घरवालों का कहना है पीड़ित महिला की बेटी रविवार दोपहर 12:25 पर घर से बाहर घूमने के लिए गई थी, इसी दौरान करीब 12:30 एक अज्ञात शख्स घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। करीब 1:30 बजे वह शख्स घर से निकल गया। महिला का अभी तक मेडिकल नहीं करवाया गया है।
पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि रविवार को बुज़ुर्ग महिला के घरवालों ने बीते दिन मोबाइल चोरी की बात कही थी, इसलिए चोरी का केस दर्ज किया था, लेकिन आज वे रेप की बात कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले अब एफआईआर में रेप की धारा जोड़ी जा रही है।