Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

अभिजीत बनर्जी पर पीयूष गोयल की टिप्पणी, बोले- उनकी सोच वामपंथ से प्रेरित

Written by  Arvind Kumar -- October 18th 2019 03:06 PM -- Updated: October 18th 2019 03:08 PM
अभिजीत बनर्जी पर पीयूष गोयल की टिप्पणी, बोले- उनकी सोच वामपंथ से प्रेरित

अभिजीत बनर्जी पर पीयूष गोयल की टिप्पणी, बोले- उनकी सोच वामपंथ से प्रेरित

नई दिल्ली। अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अभिजीत बनर्जी जी को नोबेल पुरस्कार मिला मैं उनको बधाई देता हूं। लेकिन उनकी समझ के बारे में आप सब जानते हैं। उनकी जो सोच है वह वामपंथ से प्रेरित हैं। उन्होंने न्याय (कांग्रेस की योजना) के गुणगान गाए थे। भारत की जनता ने उनकी सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

बता दें कि अभिजीत बनर्जी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल बहुचर्चित 'NYAY' योजना की रूपरेखा तय की थी। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों की तरह अभिजीत बनर्जी भी नोटबंदी के कटु आलोचक हैं। यह भी पढ़ेंकांग्रेस को वोट देना, देश के गद्दारों को वोट देना है : राजनाथ सिंह ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...