Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Written by  Vinod Kumar -- March 27th 2022 03:23 PM
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (ICCC Project) के साथ कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। शाह ने कॉमर्स कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक, पुलिस कर्मियों के लिए 240 आवास निर्माण की परियोजना और एक बस डिपो-कम-वर्कशॉप की भी आधारशिला रखी। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद रहे। आईसीसीसी प्रोजेक्ट (ICCC Project) के तहत, ट्रेफिक नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए चंडीगढ़ में 2000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ICCC सेंटर्स को सर्विस और डेटा एनालिसिस के इफेक्टिव मॉनिटरिंग के लिए पानी, बिजली, सीवेज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट, ई-मेल गवर्नेंस, पार्किंग और पब्लिक-बाइक शेयरिंग सहित तमाम नागरिक सेवाओं के साथ इंटिग्रेट किया गया है। वहीं अर्बन पार्क में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपने नगर निगम में भाजपा को फिर से एक बार सेवा करने मौका दिया है। शाह ने चंडीगढ़ आधुनिक विश्व के इतिहास में नियोजित शहरों की श्रेणी में सबसे विकसित शहर है। मैं चंडीगढ़ प्रशासन को बधाई देता हूं कि उन्होंने चंडीगढ़ में बदलाव के साथ चलने का क्रम बनाया है। चंडीगढ़ जैसे कई शहर बसे, लेकिन वह समय के साथ बदलते चले गए और बिगड़ते चले गए, लेकिन चंडीगढ़ आज भी अपने स्वरूप को बनाए हुए है। अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ में इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर और कई अन्य परियोजनाओं के जरिए इस क्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह सभी प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं और नागरिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण का ध्यान रखते हुए बनाए गए हैं। साथ ही शहर की मिली-जुली संस्कृति का भी ध्यान रखा गया है।


Top News view more...

Latest News view more...