योगी कैबिनेट का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ
Arvind Kumar
August 21st 2019 12:46 PM --
Updated:
August 21st 2019 12:48 PM
लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार को पहला कैबिनेट विस्तार किया। राजभवन में आयोजित हुए समारोह में 23 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट में हुए इस विस्तार से जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की गई है।