CAA विवाद के बीच गुजरात में 7 पाकिस्तानी शरणार्थियों को दी गई भारत की नागरिकता
Arvind Kumar
December 22nd 2019 01:29 PM
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विवाद के बीच गुजरात में 7 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारत सरकार ने नागरिकता दी है। केन्द्रीय नौवहन और रासायनिक और उर्वरक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मांडविया ने कच्छ में इन सभी शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे। उन्होंने पाकिस्तानी शरणार्थियों से मुलाकात की, जिन्होंने गुजरात के मोरबी और गुजरात के कच्छ जिलों में शरण ले रखी है।
इस अवसर पर एकत्र शरणार्थी परिवारों ने एक त्योहार जैसी खुशी के साथ जश्न मनाया और मनसुख मांडविया ने किदाना गांव में शरणार्थी सोढ़ा परिवार के साथ भोजन किया।