अभिजीत बनर्जी पर पीयूष गोयल की टिप्पणी, बोले- उनकी सोच वामपंथ से प्रेरित
Arvind Kumar
October 18th 2019 03:06 PM --
Updated:
October 18th 2019 03:08 PM
नई दिल्ली। अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अभिजीत बनर्जी जी को नोबेल पुरस्कार मिला मैं उनको बधाई देता हूं। लेकिन उनकी समझ के बारे में आप सब जानते हैं। उनकी जो सोच है वह वामपंथ से प्रेरित हैं। उन्होंने न्याय (कांग्रेस की योजना) के गुणगान गाए थे। भारत की जनता ने उनकी सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया।