उर्मिला मातोंडकर का कांग्रेस से इस्तीफा, बताई यह वजह

By  Arvind Kumar September 10th 2019 03:19 PM

नई दिल्ली। अभिनेत्री से नेत्री बनी उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला करीब 5 माह पहले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुई थीं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उत्तरी मुंबई सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन उर्मिला चुनाव हार गईं थी।

urmila 2 उर्मिला मातोंडकर का कांग्रेस से इस्तीफा, बताई यह वजह

मंगलवार को उर्मिला ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया। उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि वो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।

यह भी पढ़ें : अशोक अरोड़ा का इनेलो से इस्तीफा, नई पारी शुरू करने का ऐलान जल्द (VIDEO)

---PTC NEWS---

Related Post