अकाली दल की कुरूक्षेत्र रैली की तैयारियां पूरी, सुखबीर सिंह बादल करेंगे शिरकत

By  Arvind Kumar March 9th 2019 05:18 PM -- Updated: March 9th 2019 06:13 PM

कुरूक्षेत्र। (अशोक यादव) लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही वक्त बचा है और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां भी जोरों पर है। शिरोमणि अकाली दल भी हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुका है। ऐसे में अकाली दल हरियाणा की जनता से रू-ब-रू होने के लिए रैलियों का आयोजन कर रहा है। 10 मार्च को पिहोवा की अनाज मंडी में एक बड़ी रैली अकाली दल की तरफ से होने जा रही है।

Akali Rally Prepration रैली के बारे में जानकारी देते हुए अकाली दल के नेता

रैली से पहले अकाली दल के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। रविवार को पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल सहित पंजाब के कई वरिष्ठ नेता रैली में शिरकत करेंगे। इससे पहले कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी पिपली, अम्बाला और सिरसा में भी रैली हो चुकी है और अब 10 मार्च को पिहोवा की अनाज मंडी में जन चेतना रैली का आयोजन किया जाना है।

यह भी पढ़ें : दुष्यंत चौटाला डबवाली से लड़ सकते है विधान सभा का चुनाव, दिग्विजय ने दिए संकेत

Related Post