हरियाणा में कल से 6 बजे बंद हो जायंगे बाजार, गृहमंत्री अनिल विज के आदेश

By  Arvind Kumar April 22nd 2021 02:47 PM

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते गृहमंत्री अनिल विज अब सख्ती के मूड में है। विज ने हरियाणा के बाजारों को शाम 6 बजे के बाद बंद करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कल से हरियाणा के बाजार शाम 6 बजे बंद हो जाएंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि सभी गैर जरूरी जगह पर भीड़ इकट्ठी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसडीएम की अनुमति के बगैर कोई कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,14,835 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हुई। 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है।

Haryana Shop Closed Order हरियाणा में कल से 6 बजे बंद हो जायंगे बाजार, गृहमंत्री अनिल विज के आदेश

यह भी पढ़ें- ऑक्सीजन एक्सपोर्ट को लेकर सरकार पर दोषारोपण कर फंसे विपक्षी

यह भी पढ़ें- COVAXIN कोरोना के कई वैरिएंट पर प्रभावी

हरियाणा में कल से 6 बजे बंद हो जायंगे बाजार, गृहमंत्री अनिल विज के आदेश

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,11,334 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,23,30,644 हुआ।

Related Post