अनिल विज ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरिक्षण, पानी की टंकी पर भी चढ़ गए
Arvind Kumar
December 28th 2019 09:57 AM
सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत सिरसा के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था व मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। गृह मंत्री ने कहा कि सिरसा नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी की ज्यादा संख्या को देखते हुए इस अस्पताल को 100 बैड की जगह 200 बैड का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल की मरम्मत तथा रंग रोगन का कार्य भी जल्द करवाया जाएगा।