विज का सुरजेवाला पर पलटवार, बुद्धि विहीन दिया करार

By  Arvind Kumar December 3rd 2019 10:23 AM

अंबाला। (कृष्ण बाली) कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट पर गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए सुरजेवाला को बुद्धि विहीन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब दुष्प्रचार अभियान चला कर लोगों को भड़काना और उकसाना चाहती है और देश की शांति भंग करना चाहती है। वहीं विज ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल को स्कैम बताया और घोटालों का कार्यकाल करार दिया।

Anil Vij विज का सुरजेवाला पर पलटवार, बुद्धि विहीन दिया करार

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के जीडीपी दर गिरने और भाजपा की समझ में इसका मतलब "गोडसे डीवाईसिव पॉलिटिक्स" के ट्वीट पर गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सुरजेवाला तो बुद्धि विहीन हो गया है। अब इन बातों का राजनीति से क्या लेना देना? विज ने कहा कि अब कांग्रेस दुष्प्रचार का अभियान चला रही है और लोगों को भड़काना ओर उकसाना चाहती है व देश की शांति को भंग करने चाहती है। इसीलिए इस प्रकार के बयान देती है।

यह भी पढ़ेंएक्शन में परिवहन मंत्री, सड़कों पर दौड़ रही अवैध बसों को करवाया इंपाउंड

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताने के साथ इसके विनाशकारी असर के बयान पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि मनमोहन सिंह को अपने कार्यकाल को भी देखना चाहिए। जब उनके कार्यकाल में इतनी अर्थव्यवस्था गिर गई थी। वो अपने आपको अर्थ शास्त्री मानते हैं और उनके काल में इतने भ्रष्टाचार हुए कई स्कैम हुए और घोटालों की लाइन लग गई। विज ने सवाल किया कि उस समय वे कहां थे? तब उन्होंने क्या किया?

---PTC NEWS---

Related Post