अनिल विज का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस पर ग्रहण है भूपेंद्र सिंह हुड्डा

By  Arvind Kumar September 12th 2019 10:13 AM -- Updated: September 12th 2019 10:17 AM

अंबाला। (कृष्ण बाली) हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भूपेंदर सिंह हुड्डा कांग्रेस के ऊपर एक ग्रहण है, जिसकी अध्यक्षता में चुनाव लड़ने पर हर बार कम ही सीटे आई हैं!

Anij Vij 1 अनिल विज का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस पर ग्रहण है भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हुड्डा किस तरह से कांग्रेस पर ग्रहण है उन्होंने समझाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहली बार जब हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में चुनाव लड़ा तो 66 सीटे आई थीं, दूसरी बार 40 आई तीसरी बार 15 आई। अबकी बार कांग्रेस का पत्ता बिल्कुल साफ है!

यह भी पढ़ें : इस दिन लग जाएगी चुनाव आचार संहिता, मुख्यमंत्री खट्टर ने दिए संकेत

---PTC NEWS---

Related Post