पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा

By  Arvind Kumar February 25th 2021 04:06 PM

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में अपना भारत मोर्चा लांच किया। इस दौरान त्रिपुरा के पूर्व कांग्रेस प्रमुख प्रद्युत बर्मन भी मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि अपना भारत मोर्चा मूल्यों पर आधारित एक पहल है और इसके तीन स्तंभ हैं। संवाद, बहस और चर्चा।

Ashok Tanwer Apna Bharat Morcha पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा

तंवर के मुताबिक यह मोर्चा ना केवल अनेकता में एकता के भारतीय मूल्यों को बल देगा बल्कि हमारे देश को आशाओं और पूर्तियों की धरती बनाने की दिशा में एक आधारशिला के तौर पर काम भी करेगा।

Ashok Tanwer Apna Bharat Morcha पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा

अपना भारत मोर्चा के लांच की जरूरत पर तंवर ने कहा कि अफसोस की बात है कि हमारा देश एक निराशा के माहौल में फंसा हुआ है। युवाओं को और उनकी आकांक्षाओं को आपराधिक तरीके से अनदेखा किया जा रहा है। सकारात्मक ऊर्जाओं को संगठित व स्पष्ट करने के लिए एक मंच की आवश्यकता थी ताकि युवाओं की आकांक्षाओं की वृद्धि एवं पूर्ति हो सके, क्योंकि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की रीढ़ है।

यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अनंतनाग में कई आतंकी ढेर

यह भी पढ़ें- बलराज कुंडू के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, सास के घर भी पहुंची IT की टीम

Ashok Tanwer Apna Bharat Morcha पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने लांच किया अपना भारत मोर्चा

उन्होंने कहा कि अपना भारत मोर्चा सकारात्मक बदलावों के एक प्रतिनिधि के तौर पर काम करेगा और मौन आवाम की आवाज बनेगा।

Related Post