तो क्या चुनावों तक तंवर के हाथ ही होगी हरियाणा कांग्रेस की कमान ?

By  Arvind Kumar June 6th 2019 02:49 PM -- Updated: June 6th 2019 03:10 PM

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस ने हार का आत्ममंथन किया। इस आत्ममंथन में पार्टी के उम्मीदवार और विधायक शामिल हुए। बैठक में गुटों में बंटी कांग्रेस के नेताओं ने एक दूसरे पर सवाल उठाए।

बीते दिनों हुए इस मंथन में वर्तमान हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने की बात भी एक गुट ने पूरजोर तरीके से रखी। लेकिन हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया।

congress party तो क्या चुनावों तक तंवर के हाथ ही होगी हरियाणा कांग्रेस की कमान ?

इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि चुनावों तक हरियाणा कांग्रेस की कमान अशोक तंवर के हाथ में ही रहेगी! अब कांग्रेस चुनावों के बाद परफार्मेंस के आधार पर ही तय करेगी कि किसके हाथ में हरियाणा की कमान दी जाए!

यह भी पढ़ें : सीएम खट्टर बोले- बौखलाहट में अमर्यादित भाषा बोलने लगे हैं विपक्षी नेता

—-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Related Post