पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: फिर कांग्रेस के हुए विधायक बलविंदर सिंह लाडी, कुछ दिन में ही छोड़ा बीजेपी का साथ

By  Vinod Kumar January 3rd 2022 12:19 PM -- Updated: January 3rd 2022 01:01 PM

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ समय ही बाकी बचा है। चुनाव की इस बेला पर पार्टियां बदलने का दौर भी जारी है। कांग्रेस के कुछ विधायकों और नेताओं के बीजेपी में शामिल हुए थे। अब विधायक बलविंदर लाडी एकबार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

बलविंदर सिंह लाडी ने कुछ समय में ही कांग्रेस में वापसी कर ली। वह विधायक फतेह जंग बाजवा के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन अब बह वापस कांग्रेस में लौट आए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक लाडी रविवार रात पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा की मौजूदगी में फिर से पार्टी में शामिल हुए है। लाडी की वापसी के बाद बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

Punjab Polls: Days after joining BJP, Balwinder Singh Laddi returns to Congress

Related Post