उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की के लिए लगाई घोषणाओं की झड़ी

By  Arvind Kumar August 14th 2021 10:42 AM

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय (बीडीओ) खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने यह घोषणा आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के चैगान मैदान अर्की में 41.33 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के उपरान्त अर्की में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए की।

मुख्यमंत्री ने जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की। उन्होंने अर्की के सायर मेला को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अर्की में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपो खोला जाएगा, बर्शते यह औचित्य अनुरूप हो।

यह भी पढ़ें- हरियाणा को बनाया जाएगा स्पोर्ट्स हब: मनोहर लाल

यह भी पढ़ें- जेजेपी प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने किया अंगदान

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट और लोहारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्वास्थ्य उप-केन्द्र बागा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार को पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने 28.84 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अर्की क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया है, जिसके लिए नेतृत्व सदैव क्षेत्र के लोगों का आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से देश और राज्य के लोगों की दिनचर्या पर विपरित प्रभाव पड़ा है। उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती पालन करने का आग्रह किया, क्योंकि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं कोई कमी न हो।

Related Post