यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में हुए शामिल

By  Vinod Kumar March 5th 2022 05:08 PM -- Updated: March 5th 2022 05:11 PM

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  के अंतिम चरण से ठीक पहले बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक ने बीजेपी को झटका दिया है। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जॉइन कर ली है। आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने एक चुनावी जनसभा में मयंक जोशी का सपा में स्वागत किया। उन्होंने मंच पर मयंक का हाथ पकड़कर उठाया और कहा मैं इनका स्वागत करता हूं, इनके आने से पार्टी के नेताओं का मनोबल बढ़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छ: चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।

 

दरअसल 2019 के चुनाव में ही जब बीजेपी ने रीता बहुगुणा जोशी को प्रयागराज से लोकसभा का टिकट दिया और रीता बहुगुणा जोशी सांसद बनी तभी उन्होंने आगे चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। रीता बहुगुणा जोशी के इस बयान से ही माना जाने लगा कि बहुगुणा परिवार से यूपी में राजनीति का अगला चेहरा मयंक जोशी होंगे और मयंक जोशी 2022 के चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ेंगे।

BJP Rita Bahuguna Mayank Joshi SP

रीता बहुगुणा जोशी 2017 के विधानसभा चुनाव में वह कैंट विधानसभा से जीती थीं, बाद में 2019 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता। सांसद बनने के बाद लखनऊ कैंट सीट खाली हो गई और बीजेपी के सुरेश तिवारी विधायक बने।

BJP Rita Bahuguna Mayank Joshi SP

इस बार बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट सीट से अपने बेटे मयंक के लिए पार्टी से टिकट मांग रही थीं। इसके लिए उन्होंने पार्टी आलाकमान को चिट्ठी भी लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि मयंक कई सालों से पार्टी के लिए विधानसभा क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। टिकट के सही मायने में वह हकदार हैं। अगर जरूरत पड़ती है तो वह अपने सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन बीजेपी ने मयंक की जगह योगी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक को इस सीट से मैदान में उतार दिया।

BJP Rita Bahuguna Mayank Joshi SP

टिकट कटने के बाद से ही मयंक जोशी के सपा में जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। 22 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई और आज आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा में मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Related Post