सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी तो बीजेपी ने कुछ ऐसे ली चुटकी

By  Arvind Kumar August 11th 2019 09:49 AM -- Updated: August 11th 2019 09:51 AM

नई दिल्ली। सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने 7 सेकंड का एक वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस पर चुटकी ली है। इस वीडियो में 2017 में आई फिल्म 'इंदु सरकार' का एक डॉयलाग शेयर किया। आपको बता दें कि बीते कल हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोनिया गांधी का नाम प्रस्तावित किया। जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें : पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल पीयूष गोयल के नेतृत्व में रूस रवाना इस फैसले के बाद बीजेपी फिर से कांग्रेस पर हमलावर हो गई और आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी वंशवाद की राजनीति से बाहर नहीं निकल सकती।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post