भारत के 44% क्षेत्रफल और इसकी लगभग आधी आबादी पर शासन करती है बीजेपी

By  Vinod Kumar March 11th 2022 04:20 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आए नतीजों में चार राज्यों में एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। यूपी,गोवा,मणिपुर, उत्तराखंड में बीजेपी ने वापसी की है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) अभी 17 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश पर शासन कर रहा है, जिसमें भारत का 44 फीसदी क्षेत्रफल और 49।5 फीसदी आबादी कवर करता है। 17 राज्य कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश हैं। अकेला केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी है। मार्च 2018 में अपने चरम पर होने के दौरान एनडीए 21 राज्यों पर शासन कर रहा था, जिसमें देश की 70 फीसदी आबादी बसती है और 76 फीसदी क्षेत्रफल कवर होता था। 2018 में बीजेपी के कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से हारने से पहले बीजेपी ने सीधे या एनडीए के घटक दलों के साथ 21 राज्यों पर शासन किया। भाजपा 2019 में कर्नाटक में और मार्च 2020 में मध्य प्रदेश में ज्योतिरादिय सिंधिया के दलबदल के बाद सत्ता में लौटी। महाराष्ट्र में चुनावी परिणाम के बाद कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन करके सहयोगी शिवसेना ने सरकार बना ली और बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया। नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने के साथ ही भाजपा या एनडीए का विस्तार तेज़ हो गया। सितंबर 2013 में भाजपा ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया और अगले कुछ वर्षों तक पार्टी मुख्य तौर पर कांग्रेस की कीमत पर विभिन्न राज्यों में जीत हासिल करती रही। 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ बीजेपी ने तब कांग्रेस को उन राज्यों से हटा दिया, जहां सबसे पुरानी पार्टी सत्ता में थी। सिर्फ बिहार को जहां नीतीश कुमार की जद (यू) और राजद ने 2015 में एक साथ चुनाव लड़ा था, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी थी। और दक्षिणी राज्य के राज्य अभी भी बीजेपी से बहुत दूर हैं। BJP to retain Manipur हालांकि, 2018 के बाद से कुछ राज्यों में एनडीए की पकड़ भले ही कमजोर हुई है, लेकिन ही राष्ट्रीय स्तर पर इसका एकाधिकार लगभग वैसा ही बना हुआ है। वहीं, बीजेपी ने पूर्वोत्तर में अपने कदम मजबूती से जमा रखे हैं, लेकिन पिछले चार वर्षों में उसने कुछ बड़े राज्य गंवा दिए, जिसकी शुरुआत 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक से हुई थी। उस वर्ष के अंत तक, भाजपा ने तीन और राज्यों—राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता भी गंवा दी, लेकिन बीजेपी ने बाद में मध्य प्रदेश और कर्नाटक में सत्ता हासिल कर ली थी।

Related Post