पंजाब के CM कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसानों के मुद्दे पर 2 फरवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Arvind Kumar
January 31st 2021 12:19 PM
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने किसान आंदोलन में हाल के घटनाक्रम को लेकर 2 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि किसान अपनी आजीविका और आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रहे हैं। संकट के इस समय में सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना होगा।
यह भी पढ़ें- किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को लड़ेगा अकाली दल