हरियाणा में लागू होगा NRC, पंचकूला में बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल

By  Arvind Kumar September 15th 2019 01:50 PM -- Updated: September 16th 2019 10:53 AM

पंचकूला। (उमंग श्योराण) पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भी जल्द ही NRC को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की पहचान के लिए हरियाणा में भी नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजंस (एनआरसी) का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड जज एचएस भल्ला से इस बाबत सुझाव भी लिए हैं।

मुख्यमंत्री भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत पंचकूला पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा से भी मुलाकात की और पंचकूला व हरियाणा की बेहतरी के लिए उनसे सुझाव मांगे।

NRC 2 हरियाणा में लागू होगा NRC, पंचकूला में बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल

गौरतलब है कि असम में जारी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की लिस्ट के साथ ही एक राष्ट्रव्यापी राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। विपक्षी दल एनआरसी का लगातार विरोध कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में NRC लागू करने की बात कही है। देखना होगा कि हरियाणा में विपक्ष इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर का कार्यभार संभालने से पहले पीएम मोदी ने सत्यपाल मलिक से कही थी ये बात

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले से ही एनआरसी के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का रजिस्ट्रेशन किया जाना चाहिए।

---PTC NEWS---

Related Post