बीजेपी में अशोक तंवर को नो एंट्री, तंवर के इस्तीफे पर ये है सीएम की प्रतिक्रिया

By  Arvind Kumar October 5th 2019 04:29 PM

करनाल। अशोक तंवर के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीजेपी में उनके लिए कोई जगह नहीं है। करनाल में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। अगर बीजेपी ने उन्हें बुलाया होता तो वो कब के आ चुके होते। उन्होंने कहा कि हम उनको पार्टी में कोई एंट्री नहीं देंगे।

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में विपक्ष पहले से ही बहुत कमजोर था और तंवर का इस्तीफा इसे और कमजोर करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सारे प्रदेश में समाप्त होती जा रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनावों में 75 पार के लक्ष्य को हासिल करके रहेगी।

Ashok-Tanwar अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, सोनिया गांधी को पत्र लिख लगाए ये आरोप

बता दें कि अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत की है। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ निवास के बाहर खुलेआम विरोध प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें : अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, सोनिया गांधी को पत्र लिख लगाए ये आरोप

---PTC NEWS---

Related Post