अशोक तंवर नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, फतेहाबाद में किया ऐलान
Arvind Kumar
June 2nd 2019 03:10 PM --
Updated:
June 2nd 2019 03:12 PM
फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि वो इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिताऊ कैंडिडेट्स के लिए वो मेहनत करेंगे।