अशोक अरोड़ा कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत है: कैप्टन अजय यादव

By  Arvind Kumar September 12th 2019 10:32 AM

रेवाड़ी। (मोहिंदर भारती) भारी खींचतान के बाद पूर्व सीएम चौ भूपेंद्र हुड्डा जहां प्रदेश कांग्रेस में बदलाव में कामयाब हो गए, वहीं पार्टी ने दक्षिणी हरियाणा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव को हरियाणा चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाकर खुश कर दिया है! कैप्टन अजय यादव ने भी उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी व राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Ajay Yadav 2 अशोक अरोड़ा कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत है: कैप्टन अजय यादव

रेवाड़ी में अपने निवास पर खास बातचीत में कैप्टन अजय यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का क्या विजन रहेगा तथा क्या नीतियां होंगी, इस पर मंथन के बाद प्रदेश में चुनाव प्रचार पर जोर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रचार के दौरान सरकार की नाकामियों और विफलताओं सहित बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर जनता के बीच में जाएंगे।

यह भी पढ़ें : इस दिन लग जाएगी चुनाव आचार संहिता, मुख्यमंत्री खट्टर ने दिए संकेत

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि प्रदेश में अब क्षेत्रीय दलों का कोई वजूद नहीं रह गया है और लोग राष्ट्रीय पार्टी में ही अपना भविष्य तलाश रहे हैं। जहां तक इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अशोक करोड़ों का सवाल है तो वह भी राष्ट्रीय पार्टी ज्वाइन करने की तैयारी में हैं और रही कांग्रेस की बात तो उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत है, क्योंकि अशोक अरोड़ा सुलझे हुए बेदाग छवि के नेता रहे हैं।

congress अशोक अरोड़ा कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत है: कैप्टन अजय यादव

रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के खिसकते वोट बैंक के सवाल पर उन्होंने कहा कि रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद के हर वार्ड में पार्टी छोड़ चुके पार्षदों का उनके पास विकल्प मौजूद है। जो लोग स्वार्थ की राजनीति करते हैं, उन्हें जनता पहचान चुकी है।

यह भी पढ़ेंअनिल विज का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस पर ग्रहण है भूपेंद्र सिंह हुड्डा

---PTC NEWS---

Related Post