मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, कांग्रेस बोली- बदले की भावना से किया काम

By  Arvind Kumar September 8th 2019 03:40 PM

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के आज 100 दिन पूरे हो गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्री 100 दिन में किए गए कामकाज का लेखा जोखा जनता के सामने रख रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने 100 दिन के कार्यकाल में सरकार पर बदले की भावना से काम करने के आरोप लगाए हैं।

modi govt मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, कांग्रेस बोली- बदले की भावना से किया काम

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले सौ दिन में हकीकत को नजर अंदाज किया है और घमंड तथा भेदभाव की राजनीति करते हुए सिर्फ बदले की भावना से काम किया है।

kapil sibal 1 मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, कांग्रेस बोली- बदले की भावना से किया काम

सिब्बल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सरकार चलाना नहीं आता है। पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद वह देश की जनता के हित में कोई ठोस काम नहीं कर पा रही है। सिर्फ बदले की भावना से काम हो रहा है और भेदभाव की राजनीति की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बेहतरीन Track Record के आधार पर पूरा हरियाणा भाजपा के साथ खड़ा: पीएम मोदी

---PTC NEWS---

Related Post