प्रियंका ने मोदी का कहा दुर्योधन तो शाह ने कुछ ऐसे किया पलटवार

By  Arvind Kumar May 7th 2019 03:30 PM -- Updated: May 7th 2019 03:33 PM

अंबाला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी हरियाणा के चुनावी रण में कूद गई हैं। मंगलवार को अंबाला में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के लिए प्रियंका गांधी ने एक रैली की। रैली के जरिए प्रियंका ने भी राहुल की तरह पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान प्रियंका गांधी ने महाभारत के एक प्रसंग का जिक्र भी किया और साथ ही इसे पीएम से जोड़कर मोदी को दुर्योधन तक बता डाला। प्रियंका ने कहा कि अहंकार ठीक नहीं होता और दुर्योधन को भी खुद पर अहंकार था, लेकिन उसका अहंकार भी एक दिन खत्म हो गया था। प्रियंका ने इस दौरान कवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता भी सुनाई और इसके जरिए भी पीएम मोदी पर हमला बोला।

यह भी पढ़ें : भिवानी में बोले राहुल, सरकार बनने पर पैरामिलिट्री के जवानों को मिलेगा शहीद का दर्जा

लोकसभा चुनावों को लेकर प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव किसी एक परिवार के बारे में नहीं है बल्कि ये चुनाव देश के करोड़ों लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सच्चाई पर लड़ रही है और देश के लोगों की जरूरतों के लिए लड़ रही है, क्योंकि मौजूदा सरकार से और सत्ता से लोगों का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनावी प्रचार किया और लोगों से कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट करने की अपील भी की।

Priyanka Gandhi Vadra प्रियंका गांधी की अंबाला में आयोजित जनसभा में मौजूद लोग

यह भी पढ़ेंशाह का ‘दीदी’ पर पलटवार, बोले- आपके मानने से कुछ नहीं होता फिर पीएम बनेंगे मोदी

Related Post