टिकट बंटवारे में अनदेखी से नाराज इस नेता ने छोड़ी कांग्रेस, जल्द लेंगे अगला फैसला
Arvind Kumar
October 11th 2019 03:29 PM
करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट बंटवारे में उत्तरी हरियाणा की अनदेखी के कारण वीरेंद्र मराठा ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को भेज दिया है।