उपचुनाव को लेकर शिमला में कांग्रेस की बैठक, बनी रणनीति

By  Arvind Kumar August 2nd 2021 05:50 PM -- Updated: August 2nd 2021 05:57 PM

शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में उप चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ इन चुनावों को लड़ेगी और जीतेगी भी। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लेकर सरकार की विफलताओं और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने जितने भी आंदोलन प्रदेश में किये उनमें उन्हें प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग मिला है और उनके यह आंदोलन बहुत ही सफल रहें है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने दो नगर निगम चुनावों सोलन और पालमपुर में शानदार जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए मिल रही सब्सिडी

यह भी पढ़ें- बिजली दरों में कटौती का फैसला ऐतिहासिक: रणजीत सिंह चौटाला

Congress President Sonia Gandhi and Rahul Gandhi missed party's Foundation Day as senior party leader AK Antony unfurled the flag.उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तरह इसे भी जबरन हथियाने की पूरी कोशिश की थी। मगर कांग्रेस की एकजुटता से वह इसमें सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी राजनैतिक षडयंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी। राठौर ने शुक्ला को भरोसा दिलाया कि वह इन उप चुनावों में जीत हासिल कर कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे।

Related Post