कांग्रेस की एक और सूची जारी, हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब की सीटों पर उतारे प्रत्याशी

By  Arvind Kumar April 3rd 2019 10:07 AM

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। 20 उम्मीदवारों की इस सूची में कांग्रेस ने पंजाब से छह उम्मीदवार, चंडीगढ़ से एक, गुजरात से चार उम्मीदवार, झारखंड से तीन उम्मीदवार, ओडिशा और कर्नाटक से दो -दो प्रत्याशी तथा हिमाचल और दादरा नगर हवेली से एक- एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

Congress List कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने इस बार चंडीगढ़ से पूर्व रेल मंत्री रहे पवन कुमार बंसल को प्रत्याशी बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पटियाला से प्रत्याशी बनाया गया है। इनके अलावा सुनील जाखड़ को गुरदासपुर, गुरतीज सिंह को अमृतसर, रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना और संतोष सिंह चौधरी को जालंधर से फिर प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस और इनेलो के पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल, कई अन्य ने भी ली सदस्यता

Related Post