किसानों के समर्थन में शांति मार्च का आयोजन करेगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

By  Arvind Kumar January 30th 2021 04:39 PM

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार बेशर्मी की सभी हदों को पार कर रही है। किसानों की आवाज दबाने के लिए लगातार शर्मनाक करतूत भाजपा सरकार द्वारा की जा रही हैं। भाजपा द्वारा आज किसानों को देशद्रोही करार देने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। भाजपा की यह कैसी देशभक्ति है। भाजपा यह याद रखे कि इन किसानों के परिवारों ने ही देश के लिए अपना बलिदान दिया है। देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर इन किसानों के परिवार के सदस्य ही हैं।

Congress Peace March किसानों के समर्थन में शांति मार्च का आयोजन करेगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में तीन फरवरी से पांच फरवरी तक हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में शांति मार्च का आयोजन किया जाएगा। जो भाजपा द्वारा अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर फूट डालो और राज करो की नीति किसान आंदोलन में अपनाई जा रही है, उसे देखते हुए आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि शांति, आपसी भाईचारा व सौहार्द कायम रखने के लिए हरियाणा प्रदेश में यह शांति मार्च निकाले जाएंगे।

यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले कुमारी सैलजा ने हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।

यह भी पढ़ें- हरियाणा की खाप पंचायतें अब फिर कूदी किसान आंदोलन में

Congress Peace March किसानों के समर्थन में शांति मार्च का आयोजन करेगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ जब से यह आंदोलन शुरू हुआ है। उसी दिन से भाजपा द्वारा षड्यंत्र रचकर इस आंदोलन को बदनाम करने के कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 70 दिनों से हमारे किसान भाई दिल्ली की सीमाओं पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। कहीं भी हिंसा की कोई वारदात नहीं हुई। भाजपा के लोग धरना स्थल पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हमारे किसान भाइयों पर हमला कर रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा आंदोलनरत किसानों को धमकाया और डराया जा रहा है। किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले पर जो शर्मनाक करतूत हुई, उसमें भी भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। जिस दीप सिद्धू नामक व्यक्ति ने वहां पर झंडा फहराने की जिम्मेदारी ली है। उसकी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। लाल किले पर शर्मनाक करतूत करने वाले दीप सिद्धू ने सभी के सामने यह कबूल किया है कि इस कृत्य में वह शामिल है। लेकिन यह बेहद ही हैरान करने वाला है कि अभी तक उस व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Congress Peace March किसानों के समर्थन में शांति मार्च का आयोजन करेगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले चार महीने में किसान आंदोलन में 180 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। किसानों की जो जानें गई हैं, उसके लिए भाजपा सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।केंद्र सरकार के इशारे पर हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार भी किसानों की आवाज को कुचलने के लिए हर कदम उठा रही है। हरियाणा प्रदेश में इंटरनेट बंद करना इसी का एक और जीता जागता सबूत है। यह अभिव्यक्ति की आजादी पर एक और सुनियोजित हमला है। भाजपा सरकार चाहे कितनी भी साजिशें रच ले, किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती है।

Related Post