महिला दिवस पर डिप्टी सीएम का ऐलान- 33 प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को मिलेंगे

By  Arvind Kumar March 8th 2021 05:50 PM

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में राज्य में जितने भी राशन डिपो अलॉट होंगे उनमें 33 प्रतिशत महिलाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर-द्वार पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा, फरीदाबाद में तो यह प्रक्रिया शुरुभी कर दी गई है।

महिला दिवस पर डिप्टी सीएम का ऐलान- 33 प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को मिलेंगे

डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में जितने भी राशन डिपो अलॉट होंगे उनमें महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी होगी। उन्होंने राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरण के लिए बरती जा रही पारदर्शिता के बारे में जानकारी दी कि 7 जिलों में राशन तोलने के लिए राशन डिपुओं में ई-वेइंग मशीन लगा दी गई हैं तथा फरीदाबाद व गुरुग्राम जिला में भी लगाने की प्रक्रिया जारी है।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि भारत सरकार की ‘वन-नेशन, वन-राशन’ स्कीम का जो अभियान चलाया गया है उसके तहत प्रदेश में राशन लेने वाले लाभार्थी एक करोड़ 22 लाख को आधार नबंर से लिंक कर दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति राशन डिपो पर राशन लेने जाता है तो मशीन पर पहले आधार नंबर डाला जाता है, तत्पश्चात संबंधित व्यक्ति का राशन स्क्रीन पर डिस्पले हो जाता है। बायोमीट्रिक से प्रामाणिकता जांच कर उसको राशन दिया जाता है।

Ration Depot to Women महिला दिवस पर डिप्टी सीएम का ऐलान- 33 प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को मिलेंगे

उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा देश का एकमात्र राज्य होगा जहां सभी राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर पर ही राशन उलब्ध करवाया जाएगा। फरीदाबाद जिला में तो इस योजना की शुरुआत भी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की हुई मौत

यह भी पढ़ें- किसानों के हित में सरकार का फैसला, दस दिन पहले शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Related Post