अशोक तंवर का बड़ा बयान, कांग्रेस डूबता जहाज, छोड़ छाड़ के आ जाओ क्यों मरो हो

By  Arvind Kumar February 19th 2020 12:38 PM

भिवानी। (कृष्ण सिंह) अशोक तंवर ने कहा कि आज की कांग्रेस डूबता जहाज है। उन्होंने कांग्रेस नेता बिजेंद्र सिंह की बात पर बोलते हुए कहा कि सभी को पता था दिल्ली चुनाव में कांग्रेस जीरो पर रहेगी। वहीं उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि कांग्रेस के बारे में सबने बेरा है, डूबता जहाज है क्यों मरो हो छोड़ छाड़ के आ जाओ। अशोक तंवर ने कहा कि आज की कांग्रेस में गुटबाजी, भ्रष्टाचार, अनुशासन हीनता व टांग खिंचाई है।

Ex Congress Leader Ashok Tanwar says Congress is sinking ship अशोक तंवर का बड़ा बयान, कांग्रेस डूबता जहाज, छोड़ छाड़ के आ जाओ क्यों मरो हो

दरअसल अशोक तंवर दादरी जाते वक्त कुछ समय के लिए भिवानी रुके थे। उंन्होने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज की कांग्रेस पहले वाले कांग्रेस नहीं रही। उन्होंने कहा कि ये लोग संघर्ष नहीं करते बल्कि गांधी, नेहरू व अंबेडकर के नाम का प्रयोग करते हैं। जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रहे हैं।

Ex Congress Leader Ashok Tanwar says Congress is sinking ship अशोक तंवर का बड़ा बयान, कांग्रेस डूबता जहाज, छोड़ छाड़ के आ जाओ क्यों मरो हो

कांग्रेस नेताओं द्वारा प्री बजट के विरोध किए जाने पर बोलते हुए तंवर ने कहा कि ये वो लोग हैं, इन्होंने उनका भी विरोध किया था। ये लोग सबका विरोध करना जानते हैं। वहीं प्री बजट पर तंवर ने कहा कि चर्चा होनी। चाहिए लेकिन ऐसा ना हो कि बजट की किताब छप चुकी हो, उसके बाद बातचीत कर रहे हो तो गलत है। अशोक तंवर ने कांग्रेस की 31 सीट आने पर बोला कि यह तो उनकी मेहनत थी जिसकी बदौलत ऐसा हुआ है। अगर वे प्रतिदिन 18 से 20 घंटे तक काम ना करते तो ऐसा न होता। वही उन्होंने यह कहा कि जो लोग दम भरते है कि उनकी बदौलत ऐसा हुआ है तो बो उनकी गलतफमी है।

यह भी पढ़ें: रॉकी मित्तल बोले- हरियाणा में हजार लड़कियों पर हैं 10 मनचले

---PTC NEWS---

Related Post