इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ

By  Arvind Kumar October 9th 2019 10:40 AM

सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) कांग्रेस द्वारा गांव रोड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने शिरकत की। इस अवसर पर इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने इनेलो को अलविदा कह कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने चरणजीत सिंह रोड़ी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर सुशील इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस के नेता मंच पर मौजूद रहे। कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Former INLD MP Joins Congress 3 इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी जनता कि उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि आज से 5 साल पहले भाजपा द्वारा जनता को झूठ बोलकर बहुत सारे वादे किए गए जिसके झांसे में आकर हरियाणा की मासूम जनता ने उन्हें वोट दे दिए। लेकिन इस बार जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली।

Former INLD MP Joins Congress 2 इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ

अशोक तंवर और अन्य नेताओं के बागी होने पर कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी है। हमेशा कांग्रेस में लोग आते और जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है किसी व्यक्ति विशेष से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस और जेजेपी को बड़ा झटका, कई दिग्गज भाजपा में शामिल

---PTC NEWS---

Related Post