LIVE : लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सबसे पहले यहां देखिए

By  Arvind Kumar May 23rd 2019 08:01 AM -- Updated: May 23rd 2019 02:35 PM

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत देश में 542 संसदीय सीटों पर सात चरणों में मतदान 19 मई को संपन्न हुआ। मतों की गणना वीरवार (23 मई) सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतगणना में पहली बार ईवीएम गणना के साथ वीवीपैट का मिलान भी किया जा रहा है। इस चुनाव में 8000 से अधिक प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव में करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान की हर अपडेट के लिए आप पीटीसी न्यूज की वेबसाइट पर बने रह सकते हैं। यहां आपको मतगणना और चुनाव नतीजों की पल-पल की पूरी जानकारी मिलेगी। 1:46 बजे : हिमाचल में बीजेपी ने चारों सीटें जीत ली हैं। 11:56 बजे : हिमाचल में रिकॉर्ड जीत की ओर बीजेपी, सभी प्रत्याशी ढाई लाख की लीड लेकर आगे 11: 29 बजे : मध्यप्रदेश में एनडीए 28 कांग्रेस 1, झारखंड में एनडीए 11 कांग्रेस 3 और बिहार में एनडीए 38 और कांग्रेस 2 सीटों के साथ आगे है। वहीं उत्तर प्रदेश में एनडीए 53 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। पंजाब में एनडीए चार सीटों पर बढ़त बनाए हैं। 11:06 बजे : गुजरात की गांधीनगर सीट से 1 लाख 26 हजार वोटों की लीड से आगे चल रहे हैं अमित शाह 10:44 बजे: हिमाचल की हमीरपुर संसदीय सीट से अनुराग ठाकुर 1 लाख 30 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किशन कपूर 1 लाख 28 हजार वोटों की लीड लेकर आगे चल रहे हैं। 10: 33 बजे : दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। [caption id="attachment_299015" align="aligncenter" width="700"]vote हरियाणा-हिमाचल की सभी सीटों पर BJP आगे, पंजाब में 6 पर कांग्रेस, 2-2 पर अकाली बीजेपी आगे[/caption] 10.00 बजे: हरियाणा में सभी 10 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। हिमाचल में भी सभी सीटों पर बीजेपी लीड कर रही है। पंजाब में 6 सीटों पर कांग्रेस, 2-2 पर बीजेपी और अकाली दल आगे चल रहे हैं। पंजाब की गुरदासपुर सीट से सनी देओल 21000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रह हैं। 09.39 : बीजेपी 229 और कांग्रेस 56 सीटों पर लीड कर रही है। 09:22: हिमाचल की चारों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, हरियाणा में बीजेपी 9 सीटों पर जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। 09:04 : बठिंडा सीट से अकाली दल उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल आगे चल रही हैं, गुरदासपुर से बीजेपी उम्मीदवार सनी दओल लीड कर रहे हैं। 08:58 बजे : गुरुग्राम लोकसभा सीट से कैप्टन अजय कांग्रेस प्रत्याशी आगे, झज्जर और बहादुरगढ़ विधानसभा के पहले राउंड में दीपेंद्र हुड्डा आगे। 8:53 बजे : अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी 2000 वोट से पीछे चल रही हैं। यहां से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। [caption id="attachment_298938" align="aligncenter" width="700"]VVPAT-machine मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती करते अधिकारी[/caption] 8: 51 बजे : NDA 171 सीटों, यूपीए 55 और अन्य 61 सीटों पर आगे। 8:38 बजे : एनडीए 124 सीट पर आगे, यूपीए 45 सीट और अन्य दल 39 पर आगे चल रहे हैं। 8:33 बजे : हमीरपुर सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं, मंडी सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा आगे चल रहे हैं 8:30 बजे : एनडीए 88 सीटों पर आगे, यूपीए 23 सीटों और अन्य 32 सीटों पर आगे। 8:21 बजे : 44 सीटों पर एनडीए आगे, 9 पर यूपीए और 5 सीटों पर अन्य दल आगे चल रहे हैं। 8:14 बजे : बीजेपी चार सीट तो कांग्रेस और जेडीयू 1-1 सीट पर आगे चल रही है। 8.09 बजे : रूझान आने शुरू हो गए हैं, एक सीट पर बीजेपी आगे। 8.00 बजे : वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंजाब में 21 केंद्रों पर हो रही मतगणना, हरियाणा में 39 जगह हो रही लोकसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गणना। यह भी पढ़ें : दुष्यंत चौटाला बोले- अच्छे आएंगे रिजल्ट, हिसार सीट से जीत का ठोका दावा

—-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Related Post