ज्ञानचंद गुप्ता बने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

By  Arvind Kumar November 4th 2019 04:24 PM -- Updated: November 4th 2019 04:29 PM

चंडीगढ़। पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को सत्र के पहले दिन सर्वसम्मति से उनका चयन हुआ है। ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। पिछली भाजपा सरकार में ज्ञान चंद गुप्ता विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अन्य कोई नाम ना होने से ज्ञानचंद गुप्ता को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू, सबसे पहले सीएम खट्टर ने ली शपथ ---PTC NEWS---

Related Post