हरियाणा में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

By  Arvind Kumar December 24th 2019 11:32 AM -- Updated: December 24th 2019 11:34 AM

चंडीगढ़। हरियाणा में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाएगा। गुरुग्राम में होने वाले राज्यस्तरीय ‘सुशासन दिवस’ समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल,राज्य के सभी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सभी ज़िलों के कर्मचारियों/अधिकारियों से सुशासन दिवस पर सीधा संवाद भी करेंगे।

Good Governance Day will be celebrated in Haryana on 25 December हरियाणा में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम का राज्य के सभी ज़िला मुख्यालयों, सब डिविज़न, तहसील व ब्लॉक स्तर पर वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण होगा। सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल कई ई-गवर्नेंन्स योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: बच्चों के हाथ में पहुंचा नशा, विज के पास आई शिकायत में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप

---PTC News---

Related Post