स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत स्थिर, आज भी सदन की कार्यवाही में नहीं लेंगे हिस्सा

By  Arvind Kumar August 23rd 2021 10:24 AM

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज को ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात स्थिर बनी हुई है। पिछले कल पीजीआई में उनका हालचाल जानने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ देर तक अनिल विज से बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस बीच जानकारी मिल रही है कि अनिल विज आज भी विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि अनिल विज 6 बार विधायक बने हैं। वह विधानसभा के सत्र में कभी 1 दिन भी अनुपस्थित नहीं रहे। लेकिन ऑक्सीजन का लेवल अचानक कम होने के कारण वह मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शिरकत नहीं हो सके। फिर भी उन्होंने ऑक्सीजन की पाइप लगाकर टेलीविजन पर विधानसभा सत्र की कार्रवाई देखी। वहीं, वे अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देते रहे।

इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने भी गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम की जानकारी ली। ओम प्रकाश धनखड़ शास्त्री कालोनी अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के घर पहुंचे थे और उनसे काफी समय तक बातचीत की। इस दौरान धनखड़ ने गृहमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श भी किया।

Related Post