आंदोलन पर बोले संदीप सिंह- किसानों के कंधे पर रखकर कांग्रेस ने चलाई बंदूक

By  Arvind Kumar November 30th 2020 09:58 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कुरुक्षेत्र के गांव इस्माईलाबाद में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने किसान आंदोलन पर कहा कि कांग्रेस ने किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह याद नहीं कि उसके शासनकाल में कितने किसानों ने आत्महत्या की। अब यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को इस गुलामी के जाल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं तो कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा।

Sandeep Singh on Farmer Protest आंदोलन पर बोले संदीप सिंह- किसानों के कंधे पर रखकर कांग्रेस ने चलाई बंदूक

संदीप सिंह ने कहा कि पहले सीएए के नाम पर भ्रम फैलाया गया कि नागरिकता चली जाएगी। अब नए कानूनों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडीकरण और एमएसपी टूट जाएगा। बता दें कि संदीप सिंह कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में आए थे।

यह भी पढ़ें- सरकार के जुबानी आश्वासन पर नहीं किसानों को भरोसा, MSP गारंटी का कानून बनाया जाए: हुड्डा

Sandeep Singh on Farmer Protest आंदोलन पर बोले संदीप सिंह- किसानों के कंधे पर रखकर कांग्रेस ने चलाई बंदूक

गौर हो कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान कई दिनों से बॉर्डर पर डेरा डाले हुए है और अब दिल्ली जाने वाले रास्तों को ब्लॉक करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर के निजी सचिव ने खोली कैप्टन की ‘पोल’, जारी किए ‘सबूत’

Sandeep Singh on Farmer Protest आंदोलन पर बोले संदीप सिंह- किसानों के कंधे पर रखकर कांग्रेस ने चलाई बंदूक

किसानों का कहना है कि वो बुराड़ी पार्क में बिलकुल नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि वो पार्क नहीं ओपन ज़ेल है। हम ओपन ज़ेल में जाने की बजाय 5 मेन मार्ग जाम कर दिल्ली की घेराबंदी करेंगे।

Related Post