बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष में हो रही तीखी नोकझोंक, आज कांग्रेस नजर आई कंफ्यूज

By  Arvind Kumar February 25th 2020 03:15 PM

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी रही। चर्चा के दौरान नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी को बोलने का मौका दिया गया। लेकिन इस पर कांग्रेस के ही विधायक गीता भुक्कल और आफताब अहमद ने सवाल उठा दिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें भी बोलने का मौका दिया जाए। इस पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि नए सदस्यों को भी बोलने दिया जाए।

वहीं सदन में एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा के बोलने पर एक बार फिर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल और आफताब अहमद ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा उनके हकों पर डाका डाला जा रहा है। डिप्टी स्पीकर कांग्रेस की ओर से दी गई सूची के अनुसार सभी को बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। डिप्टी स्पीकर ने जवाब में कहा कि कांग्रेस की ही लिस्ट के अनुसार सब को बोलने का मौका दे रहे हैं। यदि कांग्रेस को इसमें बदलाव की जरूरत है तो आपस में तय कर लें।

Haryana Vidhansabha Budget Session third day hn बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष में हो रही तीखी नोकझोंक, आज कांग्रेस नजर आई कंफ्यूज

इस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बोलने को लेकर आपस में विवाद है। विधायक बत्रा इस संबंध में यदि कोई रूल है तो बताएं। इसके बाद एक बार फिर फरीदाबाद NIT से विधायक नीरज शर्मा सदन में अभिभाषण पर बोलने लगे।

यह भी पढ़ेंजानिए हरियाणा में कब तक होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती?

---PTC NEWS---

Related Post