हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार
Arvind Kumar
August 3rd 2019 10:00 AM --
Updated:
August 3rd 2019 10:34 AM
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का सोमवार को दूसरा दिन है। सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार हैं। शुक्रवार को सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। कांग्रेस ने सत्र के दौरान रोडवेज किलोमीटर स्कीम घोटाले पर हंगामा करते हुए वॉकआउट कर लिया। वहीं विपक्ष की तरफ से कई मुद्दे उठाए गए।