Telangana Election 2023 Polling: तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग जारी, अभिनेता अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने डाला वोट

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों सहित 109 दलों के कुल 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 221 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

By  Rahul Rana November 30th 2023 01:01 PM

ब्यूरो : तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। पूरे राज्य में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों समेत 109 पार्टियों के कुल 2,290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 221 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस बार कुल 103 विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से अधिकांश सत्तारूढ़ बीआरएस के हैं।


मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव दो सीटों गजवेल और कामरेडी से चुनाव लड़ रहे हैं। गजेवाल में वह भाजपा नेता एटला राजेंद्र के खिलाफ और कामरेड्डी में केसीआर के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। एटला और रेवंत रेड्डी भी दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।


इस बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में सरकार के कार्यों और वादों के आधार पर बीआरएस लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रही है।

Related Post