इनेलो को लगा बड़ा झटका, पलवल के हलका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

By  Arvind Kumar September 7th 2019 11:07 AM -- Updated: September 7th 2019 11:09 AM

पलवल। (गुरदत्त गर्ग) पलवल में इनेलो को बड़ा झटका लगा है। इनेलो हलका अध्यक्ष व पूर्व पार्षद महेंद्र भड़ाना ने भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल विश्राम गृह में पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आगामी 8 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू एंड कश्मीर में धारा 370 और 35 ए हटाने के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली है। जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह व जोश भरा हुआ है।

Krishan Pal इनेलो को लगा बड़ा झटका, पलवल के हलका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के सामने कोई भी विपक्षी दल नहीं है। विपक्ष पूरी तरह से निराश व हताश है। विपक्ष भाजपा का मुकाबला करने की बजाय आपस में लड़ रहा है। विपक्षी पार्टीयों के बयानों पर अब जनता विश्वास नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में महागठबंधन फेल हो चुका है। भाजपा ने जनता के साथ सीधा गठबंधन कर लिया है और भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है।

Krishan Pal 21 इनेलो को लगा बड़ा झटका, पलवल के हलका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

राज्य मंत्री ने कहा कि पलवल जिला में पार्टी कार्यकर्ता मोदी की रैली में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित है। जिले से 20 हजार पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेगें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला,भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिहं सौरोत,पशुधन बोर्ड के वाईस चेयरमैन मेहरचंद गहलौत भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर फोकस करेगी सरकार : मनोहर लाल

---PTC NEWS---

Related Post