इनेलो विधायक जसविंदर संधू को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Arvind Kumar
January 20th 2019 04:53 PM --
Updated:
January 21st 2019 03:39 PM
पिहोवा। (अशोक यादव) पिहोवा से इनेलो विधायक जसविंदर संधू का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पैतृक गांव गुमथला गढ़ू में प्रदेश के तमाम बड़े नेता अंतिम विदाई में शामिल हुए। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है और उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।