इनेलो को लगा एक और झटका, अब इस विधायक ने पद से दिया इस्तीफा

By  Arvind Kumar July 21st 2019 11:16 AM -- Updated: July 21st 2019 11:18 AM

सिरसा। अंतर्कलह से जूझ रही इनेलो को एक और बड़ा झटका लगा है। इनेलो के एक और विधायक ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रानिया विधानसभा से मौजूदा इनेलो विधायक रामचंद कंबोज ने अपना इस्तीफा इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढालिया को भेज दिया है। हालांकि यह इस्तीफा 15 जुलाई 2019 को भेजा गया है।

Rania MLA Letter इनेलो को लगा एक और झटका, अब इस विधायक ने पद से दिया इस्तीफा

रामचंद कंबोज ने पार्टी को लिखे अपने पत्र में कहा है उनका परिवार चौधरी देवीलाल की नीतियों से प्रभावित होकर पिछले 30 सालों से जुड़ा हुआ था लेकिन अब वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर परिवार में आपसी कलह के कारण विचलित होकर वो इस्तीफा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अब क्या करेंगे सिद्धू, पहले कॉमेडी शो की कुर्सी गई, अब कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रामचंद कंबोज भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं! हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post